Samastipur

समस्तीपुर में लूट की कोशिश कर रहे बदमाशों की पिटाई:सीएसपी संचालक से हो रही थी लूट, ग्रामीणों ने घेर कर अधमरा किया

समस्तीपुर ।समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में बुधवार की शाम सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तीनों बदमाशों की पहचान सीमावर्ती वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नया गंज गांव के विकास कुमार, पिंकेश कुमार व रवि कुमार के रूप में की गई है। तीनों बदमाशों को गंभीर स्थिति में पटोरी पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया है। यहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पटोरी के सीएसपी संचालक संतोष कुमार व प्रेम कुमार बाइक से पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकासी कर शाम 5:00 बजे के बाद धमौन लौट रहे थे इसी दौरान करीब 6:00 बजे के आसपास धमौन चिमनी के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान सीएसपी संचालक द्वारा हल्ला मचाए जाने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गया जिस पर बदमाश फायरिंग करने लगे।

हालांकि, लोगों ने ईट पत्थर से उन पर हमला किया। जिसके बाद बदमाश पास के चौर में जहां पानी भरा हुआ था उसमें कूदकर भागने लगे। लेकिन लोगों ने चारों ओर से तीनों को घेर लिया व पकड़कर पिटाई शुरू कर दी ।

हालांकि सूचना पर पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य आदि मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से पीट रहे बदमाशों को किसी तरह छुड़ाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि ग्रामीणों के सजग होने के कारण लूटपाट की घटना होने से बच गई। तीनों बदमाशों के बारे में अपराधिक इतिहास लिया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!