Vaishali

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर ।
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ 28 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। इसको लेकर व्रती परिवारों ने महापर्व की तैयारी शुरू कर दी है। घर के साथ ही नदी व तालाब के घाटों पर व्रतियों ने गेहूं सुखाना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि नहाय-खाय के दिन व्रतियां गेहूं को धोने व सुखाने का काम करेंगी। वहीं 29 अक्टूबर को व्रतियां महापर्व को लेकर खरना करेंगी। जिसके बाद 30 अक्टूबर रविवार को सूर्यदेव को पहला अर्घ्य संध्याकाल में दिया जाएगा। जबकि 31 अक्टूबर सोमवार को दूसरा व अंतिम अर्घ्य उदयगामी सूर्य को दिया जाएगा। जिसके साथ ही महापर्व संपन्न हो जाएगा। इसी दिन कुलदेवता को प्रसाद चढ़ाने के बाद व्रतियां पारण करेंगी। इसके बारे में रूदौली के पंचांग विशेषज्ञ पंडित जगतानंद झा ने बताया कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ आरंभ हो जाएगा। जबकि सूर्यदेव को रविवार को पहला व सोमवार को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!