Samastipur

दलसिंहसराय स्टेशन पर 2 माह के बच्चे के साथ ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान,चैता गांव में है ससुराल, घटना से पहले पति था ..साथ फिर…

 समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन पर शुक्रवार रात एक महिला ने अपने 2 माह के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद पहुंची रेल पुलिस ने रात में ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिला की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हसनपुर गांव की रीता कुमारी के तौर पर हुई है। समस्तीपुर में उजियारपुर प्रखंड के चैता गांव में उसका ससुराल था। बताया गया है कि महिला का पति सोनू रजक भी घटना के पहले तक उसके साथ था।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम से ही एक महिला पुरानी फुटब्रिज के पास अपने 2 माह के बच्चे के साथ बैठी हुई थी। रात दरभंगा से कोलकाता जा रही एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही फुटओवर ब्रिज के पास पहुंची कि महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रेन महिला और उसके बच्चे के ऊपर से गुजर चुकी थी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि तब किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। जीआरपी ने महिला और उसके बच्चे का शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अच्छेलाल यादव ने बताया कि महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

शनिवार को हुई पहचान तो सामने आई कहानी
बताया गया कि महिला की शादी 2 वर्ष पूर्व सोनू रजक के साथ हुई थी। शुक्रवार को रीता अपने मायके बेगूसराय में थी। सोनू अपने बेटे मुन्ना का कपड़ा खरीदने के लिए उसे लेकर बेगूसराय से दलसिंहसराय चला आया। शाम में दोनों ने दलसिंहसराय स्टेशन के पास कुछ कपड़े की खरीदारी भी की थी। लड़की के पिता का कहना है कि जानकारी मिली है कि उनका दामाद उसकी बेटी का दामाद सोनू अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था, जबकि वह मायके वापस जाना चाहती थी। क्योंकि छठ के बाद विदागिरी की तिथि तय थी।

 

संभव है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद रीता ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। हालांकि इस घटना के बाद उसका पति वहां से फरार हो गया और पहचानने तक से भी इंकार कर दिया। अब जब मृतका की पहचान हो गई है, उसके बावजूद भी उसका पति आने को तैयार नहीं है। जिस कारण लोगों को तरह-तरह का शक भी हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!