Ajab Gajab NewsSamastipur

समस्तीपुर में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित..

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बताया गया है कि प्रखंड के वाजिदपुर मेयारी निवासी उमेश माझी की पत्नी प्रसव के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन पहुंची। जहां डॉक्टर के द्वारा उक्त महिला का सामान्य प्रसव करवाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रसव के दौरान महिला दो मिनट के अंतराल में तीन पुत्रों को जन्म दिया। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में उपस्थित नोडल पदाधिकारी डॉ० पंकज कुमार ने बताया कि एक महिला ने प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। लेकिन तीनों बच्चे का वजन कम होने के कारण जच्चा-बच्चा को एनआरसी जांच हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!