Vaishali

विद्यापतिनगर के रतन मुखिया संघ के अध्यक्ष व संजीत बने उपाध्यक्ष..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विद्यापतिनगर। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया की सोमवार को साहिट पंचायत की मुखिया नमिता सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि सूर्येश्वर प्रसाद राय ने की। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ का गठन प्किया गया। इसमें गढ़सिसई पंचायत के मुखिया रतन कुमार सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष पद चुना गया।

वहीं बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के मुखिया संजीत कुमार सहनी को उपाध्यक्ष और बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। धन्यवाद ज्ञापन मुखिया कुणाल कुमार ने किया। मौके पर मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, बेबी कुमारी, कविता कुमारी, रामप्रवेश राय, सुजीत कुमार सिंह लालबाबू, कुंदन कुमार, आदि मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!