Samastipur

दलसिंहसराय:थिएटर देखने गये निशांत को पीट-पीटकर अपराधियों ने उतार मौत के घाट;विरोध में NH पर हंगामा..

समस्तीपुर ।समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक पर थिएटर देखने गया एक किशोर की सोमवार तड़के थिएटर में लाठी डंडे से वार कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने NH 28 पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। मृतक की पहचान सातनपुर गांव के ही सुरेंद्र साह के पुत्र निशांत कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निशांत कुमार की फाइल फोटो।
बताया गया है कि सातनपुर चौक पर जिस स्थान पर थिएटर लगाया गया है। ठीक उसी के बगल में निशांत का भी घर है। तड़के करीब 3:00 बजे निशांत की नींद खुली तो वह थिएटर देखने के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान थिएटर के अंदर थिएटर संचालक एवं अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। और उसे थिएटर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। घर के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो परिवार के लोग तत्काल उसे एनएच के ही एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान निशांत की मौत हो गई। थिएटर संचालक और लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई।

लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की।
घटना की सूचना पर जुटे लोगों के NH 28 पर आगजनी कर शव को सड़क पर रख दिया और जाम शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए थिएटर संचालक कर्मी आदि मौके से खिसक गए। आक्रोशित लोगों ने थिएटर में अश्लील डांस आदि का भी आरोप लगाया। आक्रोशित लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इस मामले में आरोपी थिएटर संचालक और अन्य लोगों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। NH 28 पर जाम के कारण सड़क के दोनों और लंबी वाहनों की कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!