Samastipur

समस्तीपुर के सरायरंजन में इंजीनियरिंग कॉलेज तैयार, 300 सीटों पर होगा दाखिला..

समस्तीपुर।जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित नरघोघी गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। 75 करोड़ रुपए की लागत से बने इस कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अक्टूबर को करेंगे। बताया जाता है कि शिलान्यास के समय साल 2019 से ही यहां पढ़ाई शुरू हो गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उस समय कॉलेज में तीन विषयों इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व सिविल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया गया। इसके लिए कॉलेज में 240 सीटों का प्रावधान किया गया था। जबकि वर्तमान सत्र 2022 में कम्प्यूटर साइंस (साइबर सिक्यूरिटी) इंजीनियरिंग की भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें 60 सीटें होंगी।

इस प्रकार अब कॉलेज में इंजीनियरिंग की 300 सीटों पर छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा। वहीं 5 फीसदी सीटें ईबीसी कोटे के लिए अलग से हैं। बताया गया कि अब तक 2019 से तीन सत्र के विद्यार्थी मुजफ्फरपुर के एमआईटी में पढ़ रहे थे। जबकि नए सत्र से पढ़ाई की व्यवस्था नए बने भवन में होगी।

11-13 अक्टूबर को दूसरी काउंसिलिंग, 15 से छात्रावास हो जाएगा शुरू

वर्तमान सत्र 2022 में जेई मेन्स पास 52 छात्रों का नामांकन पहली काउंसिलिंग से हुआ है। दूसरी काउंसिलिंग 11-13 अक्टूबर को होगी। इसमें भी जेई मेन्स पास बच्चों को ही लिया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में 300 छात्र व 200 छात्राओं की क्षमता का छात्रावास बनकर तैयार है।

14 अक्टूबर को कॉलेज के उद्घाटन बाद 15 अक्टूबर से छात्रावास में छात्र रहना शुरू करेंगे। छात्रावास के लिए 15 हजार रुपए प्रतिवर्ष के अलावा 3500 प्रतिमाह मेस शुल्क देना होगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज की विधिवत शुरूआत 14 अक्टूबर को सीएम करेंगे। यहां इस वर्ष कम्प्यूटर साइंस की 60 सीटें जोड़कर अब 300 सीटों पर चार क्षेत्रों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। इस संकाय से यहां वर्ग संचालन होगा। छात्रावास भी इस माह शुरू हो जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
-डॉ. चन्द्र भूषण महतो।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!