PatnaSamastipur

14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे नरघोघी के इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन,डीडीसी ने सभा स्थल का किया निरीक्षण..

समस्तीपुर।14 अक्टूबर को प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार इंजीनियरिंग कॉलेज एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं शनिवार को डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने अभियंत्रण महाविद्यालय का जायजा लिया। इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बनने वाले हेलीपैड, सभा स्थल एवं पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिए। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन को लेकर कॉलेज के सभा कक्ष में जिले एवं प्रखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें उद्घाटन समारोह की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर वित्त मंत्री के निजी सचिव रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू चौधरी, बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता, सीओ पंकज कुमार झा, सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, बैधनाथ ठाकुर, विशाल कुमार ,सरोज झा, ऋषभ कुमार, संजीव ठाकुर आदि मौजूद थे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!