Samastipur

दलसिंहसराय:पिटाई के बाद सड़क पर घसीटने के वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार। 

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के गोला पट्टी बाजार में दो माह पूर्व एक युवक के साथ मारपीट करने के साथ सड़क पर घसीटने के वीडियो वायरल होने को लेकर दर्ज प्राथमिकी मामले में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व एक युवक के साथ मारपीट को लेकर दर्ज कांड संख्या 285/22 में अनुसंधानकर्ता रंजीत कुमार सिंह ने छापेमारी कर दो आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की पहचान आईबी रोड निवासी शिवचंद्र महतो के पुत्र रौशन कुमार और ढेपुरा गांव निवासी राजेश राय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है.दोनो को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!