Vaishali

माैसम:उत्तर बिहार में बढ़ेगी गर्मी, 27-28 को बारिश के आसार..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
मानसून के बेरुखी के बाद तपिश और बढ़ने वाली है। पारा एक बार पुन: 36-40 के बीच जाने की संभावना है। हालांकि इस दौरान जिस इलाके में बारिश हुई और बादल लगा तो वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश खत्म होने के बाद पुन: शरीर जलाने वाली गर्मी का एहसास होगा। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि उत्तर बिहार से मानसून रूठ चुका है। अब बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बारिश नहीं होने के कारण गर्मी में बढ़ाेतरी होगी। तापमान पुन: 36-40 के बीच में जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगामी 27 व 28 अगस्त को समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश हल्के से मध्यम तक हो सकती है।

सितंबर में अरहर की बुआई ऊंचास जमीन पर करें

राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि सितंबर महीने में अरहर की बुआई ऊंंचास जमीन पर करें। धान की फसल में खैरा बीमारी दिखाई पड़ने पर खेतों में जिंग सल्फेट 5 किलोग्राम, 2.5 किलोग्राम बुझा हुआ चूना का 500 लीटर पानी में घोल बना कर एक हेक्टेयर में छिड़काव आसमान साफ रहने पर करें। आगम धान की फसल में तला छेदक कीट की निगरानी करें। अगर यह कीट दिखाई देता है तो फोरोमान ट्रॉप की 12 ट्रैप प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करें। मक्का की खड़ी फसल में तना छेदक कीट की निगरानी करें। हल्दी अदरख ओल और बरसाती सब्जियों में आवश्यकतानुसार निकाई गुड़ाई करें। दुधारु पशुओं के बाड़े को सूखा रखें।

वर्षा नहीं होने से सूख रही धान की फसल

बारिश होने की उम्मीद पर जिले में धान की फसल लगाने वाले किसानों को निराशा हाथ लगी है। अगस्त महीना (भादो ) मंे अबतक मात्र 86 एमएम ही बारिश हुई है। जो धान के लिए पर्याप्त नहीं है। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्व में कम बारिश की संभावना की एडवायजरी जारी की गई थी। जिसमें कम पानी होने पर तेलहन, मक्का व अरहर की खेती करने की सलाह दी गई थी। जिन किसानों ने एडवायजरी का पालन किया उन्हें परेशानी नहीं है। लेकिन जिन लोगों ने वर्षा के भरोसे धान की फसल लगाई है। उन्हें निराशा हाथ लगी है। चुकी धान की फसल में हमेशा कम से कम चार अंगुल पानी चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!