Dalsinghsarai

पूर्व शिक्षा मंत्री आलोक मेहता ने स्टेट टॉपर आदित्य सहित कई छात्रों को किया सम्मानित

दलसिंहसराय, प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय,पांड़ में आयोजित अभिनन्द समारोह में इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परिणाम में राज्य स्तर पर 481अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य प्रकाश अमन को सम्मानित किया गया.समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समित के अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने इस अवसर पर आदित्य को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं फूलों का गुलदस्ता देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि आदित्य की सफलता पूरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है.उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी छात्र बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है, और राज्य के सभी विद्यार्थियों से आदित्य से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

 

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक,शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन,मुखिया सुनीता देवी, प्रखंड उप प्रमुख अमरकांत कुमार,प्रखंड अध्यक्ष मो.जाबिर हुसैन, प्रधान महासचिव राज दीपक,नंद किशोर महतो, वीरेंद्र सिंह, मो.नैयर आज़म, मो.हैदर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!