Patna

बिहार के युवक को Facebook पर भाया असम की लड़की,सातों जन्‍म साथ निभाने का किया वादा, फ‍िर…

Unique love सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। Unique love : इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती व प्यार के बाद प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर असम के गुवाहाटी से शादी के लिए प्रेमिका सिमरी बख्तियारपुर पहुंच गई। बुधवार की शाम प्रेमी के घर पर तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा होने के बाद पुलिस की पहल पर दोनों की शादी थाना परिसर में करा दी गई। पंडित ने सात वचन पढ़कर शादी की सभी रस्में पूरी कराई। बाराती के रूप में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार पांच साल पहले गुवाहाटी की रहने वाली एक लड़की को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के संजय गुप्ता के पुत्र आदित्य राज से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क हुआ। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। दोनों कई बार मिले बात शादी तक पहुंच गई। इसी बीच आदित्य राज ने अपने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। आदित्य के इंकार करने के बाद दुखी होकर प्रेमिका ने गुवाहाटी से सोमवार रात अपने प्रेमी आदित्य राज के घर पहुंच गई। जहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। लोगों ने पूछताछ किया तो आपबीती सुनाई। इस बीच करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

 

लोगों ने लड़की को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन लड़की किसी की नहीं सुन रही थी। वह बार-बार आदित्य को बुलाने की बात कहती रही। तभी स्थानीय कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बख्तियारपुर थाना के एएसआई कामाख्या नारायण ने लड़की को अपने साथ थाना लेकर चले गये। लड़की ने थानाध्यक्ष से अपने प्रेमी से शादी की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई गई। जिसके बाद दोनों ने अपनी रजामंदी दी जिसके बाद पंडित बुलाकर बख्तियारपुर थाने में हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई गई। शादी की सभी रस्में पूरे करने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!