Patna

हुई अनोखी शादी: युवक को दो लड़कियों से हुआ इश्क, एक साथ दोनों की भरी मांग ।

झारखंड के लोहरदगा में एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है. एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए. शुरुआत में परिजनों ने इस विवाह पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में वे मान गए. हैरानी की बात यह है कि अनोखी शादी के गवाह ग्रामीण तो बने ही, पहली युवती का बेटा भी इस समारोह में शामिल हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, भंडरा प्रखंड के बंडा गांव के संदीप का एक साथ दो युवतियों से इश्क लड़ा रहा था. वह पहले से कुसुम के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था और उसे एक बेटा भी है. इस बीच वह दूसरी लड़की (स्वाति) को दिल दे बैठा. ऐसे में परिजनों ने इस रिश्ते पर सवाल उठाए. जब शादी की बात आई तो संदीप और युवतियों के परिजनों ने अपनी सहमति देने से साफ मना कर दिया. बात पंचायत तक जा पहुंची और फिर गांववालों ने युवक की जिद के आगे लगभग झुकते हुए शादी पर अपनी मुहर लगा दी. फिर गांववालों की मौजूदगी में संदीप ने दोनों लड़कियों की मांग भरी. इस शादी में कुसुम का बेटा भी शरीक हुआ.

यह शादी भंडरा प्रखंड के बंडा गांव में हुई. संदीप उरांव कुसुम के साथ तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. इन दोनों के इश्क में दूसरी लड़की (स्वाति) की एंट्री साल भर पहले हुई. कुछ दिनों पहले संदीप पश्चिम बंगाल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था. स्वाति भी वहां मजदूरी करने आई थी. गांव लौटने पर भी दोनों का मिलना-जुलना होता रहा.

 

यह बात पता चलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया. कई बार झगड़ा हुआ, आखिरकार ग्रामीणों ने सभी पक्षों को बुलाकर बैठक की. इसका यह हल निकाला गया कि संदीप दोनों ही लड़कियों से एक साथ शादी कर ले. दोनों लड़कियां भी इसके लिए राजी हो गईं. ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में संदीप ने स्वाति और कुसुम की मांग भरी. संदीप का कहना है कि एक साथ दो युवतियों से शादी रचाने में कानूनी पेच फंस सकता है, मगर दोनों से ही प्यार है तो किसी एक को छोड़ नहीं सकते।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!