Ajab Gajab NewsPatna

Bihar:शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता,पति के साथ चूड़ी खरीदने गई थी बाजार।

Bihar:मुंगेर से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां एक नविवाहिता अपनी शादी के सात दिन बाद ही पति सामने प्रेमी संग फरार हो गई और पति अचंभित होकर देखता ही रह गया. यहां पति कुछ समझ पाता इससे पहले ही विवाहिता अपने प्रेमी के चारपहिया वाहन में बैठ कर फरार हो गई. पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर संतोषी माता गली पोद्दार कॉलोनी का है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिकायत करने पहुंचा थाना
बताया जा रहा है की पोद्दार कॉलोनी के निवासी विवेक पोद्दार का विवाह नौवगढ़ी के रहने रामविलस की बेटी मोनी के साथ 14 जून को हुआ था. शादी होने के सात दिन बाद ही मंगलवार की शाम को बीच बाजार में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी के फरार होने के बाद विवेक अपनी मां और बहन के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना पहुंचा.

हाथ छुड़ाकर कर भागी प्रेमी के साथ
थाना पहुँचकर विवेक ने बताया की उसकी पत्नी ने चूड़ा खरीदने की इच्छा जताई और फिर हमें साथ लेकर बाजार चली गई. जहां हम कोतवाली थाना क्षेत्र के ही दीनदयाल चौक पर स्थित एक चूड़ी दुकान पर जा रहे थे. लेकिन हम दुकान पर पहुंचते उससे पहले ही मेरी पत्नी ने मेरा हाथ छोड़कर एक दूसरे युवक का हाथ पकड़ लिया और फिर उसकी गाड़ी में बैठ कर वहां से चली गई. भागने के वक्त उसने शादी में मिले जेवर भी पहन रखे थे.

14 जून को हुई थी शादी
विवेक ने बताया की 14 जून को उसकी शादी हुई थी. जिसके बाद 16 जून को रीसेप्शन का कार्यक्रम हुआ था. पत्नी 18 जून को मायके चली गई थी और फिर सोमवार 21 जून को वह वापस लौटी थी. जिसके बाद मंगलवार को उसने चूड़ी खरीदने की बात कही और फिर बाजार से फरार हो गई.

युवक की मां ने क्या कहा
विवेक की मां कंचन देवी ने बताया की उनके पति की मौत हो चुकी है. विवेक उनका इकलौता लड़का है जिसकी उन्होंने धूमधाम से शादी की लेकिन उनकी बहु गलत निकल गई. उन्होंने अपनी बहु के बारे में कहा की अगर प्रेमी के साथ ही भागना था तो शादी करने की क्या जरूरत थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!