Samastipur

दलसिंहसराय के बसढ़िया चौक पर बच्ची को बाइक सवार ने रौंदा,हुई दर्दनाक मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

समस्तीपुर। दलसिंहसराय के पांड़ ननिहाल जाने के लिए बसढ़िया चौक पर अपने परिजनों के साथ खड़ी 8 वर्षीया बच्ची को बाइक सवार रौंदते हुए फरार हो गया। घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी श्रवण सहनी के पुत्री सुजाता कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार सुजाता अपनी मां के साथ अपने घर सातनपुर से अपने ननिहाल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव जाने के लिए एनएच 28 के बसढ़िया चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को रौंद कर फरार हो गया। इस दौरान बाइक सवार के बाइक की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गया। अक्रोशित लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे । घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस आक्रोशित लोगों को समझने कर सड़क जाम समाप्त कराने में जुटी थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!