Samastipur

समस्तीपुर:गिट्टी लदे ट्रक से 2295 लीटर शराब बरामद:चालक-खलासी गिरफ्तार

Samastipur,रोसड़ा मद्य निषेध थाना की टीम ने शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र में बहादुरपुर चौक पर छापा मारकर गिट्टी लदे 14 चक्का ट्रक से 2295 लीटर शराब जब्त की। टीम ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया। डिपो संचालक समेत दो आरोपी फरार हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रोसड़ा उत्पाद थाना परिसर में शनिवार को प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम को बहादुरपुर चौक स्थित बालू-गिट्टी डिपो से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद सत्यम ट्रेडर्स डिपो में छापा मारा गया।ट्रक की तलाशी में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी बीयर और विदेशी शराब मिली। जब्त शराब में 662.400 लीटर बीयर और 1632.600 लीटर विदेशी शराब शामिल है। बीयर 58 कार्टून में रखी थी।

 

 

गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोगिया वार्ड तीन निवासी रामनंद महतो के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। खलासी जौसन कुमार खोदावनपुर थाना क्षेत्र के टारा बरियारपुर वार्ड 11 निवासी विनोद पासवान के पुत्र हैं।

 

 

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में बल्लीपुर वार्ड दो निवासी दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उन्होंने आशंका जताई कि डिपो से छोटी गाड़ियों के जरिए अलग-अलग जगहों पर शराब पहुंचाई जाती थी। गिरफ्तार चालक और खलासी से पूछताछ कर शराब के स्रोत और आपूर्ति के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। उत्पाद विभाग तस्करी नेटवर्क की जांच कर रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *