दीपावली की पूर्व संध्या पर सजी रंगोली, प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
दलसिंहसराय,स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रशिक्षुओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में बीएड एवं डीएलएड विभाग की दो टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे रंगों, फूलों एवं दीपों की मदद से आकर्षक रंगोलियां बनाईं.
प्रतियोगिता में बीएड की छात्राओं रीत कुमारी, लक्की कुमारी, ईशा कुमारी एवं खुशी जायसवाल ने भाग लिया. वहीं डीएलएड की ओर से राखी कुमारी, रिद्धिमा कुमारी, श्रेया राज, रूपाली कुमारी, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, नाहिद खातून, महजबी परवीन, वर्षा कुमारी, नूतन कुमारी एवं श्वेता कुमारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार,लेक्चरर नीलम कुमारी,मो.इमामुद्दीन,डॉ.निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चौधरी, सत्यम, मनोज कुमार, रूपम कुमारी, कुमारी दीपा, पल्लव पारस सहित कई लोग मौजूद थे.