Patna

जहानाबाद में 29 लाख से अधिक के दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट,चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, 2.30 लाख की सामग्री जब्त

पटना/जहानाबाद।स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने जहानाबाद जिले में चार खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दूषित पाए गए *29,00,460 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट* किया गया। इसके अलावा *2,29,990 रुपये मूल्य के 1,868 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त* कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। जांच में अनियमितता मिलने पर चारों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

*चार प्रतिष्ठानों में हुई कार्रवाई*

खाद्य संरक्षा टीम ने *प्रिंस स्वीट्स, पूजा स्वीट्स, शुभम स्वीट्स और जय माता दी मिष्ठान भंडार* में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की स्थिति और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता की जांच की। जांच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर चारों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को विभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबित किया गया।

 

*जब्त खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक*

टीम ने 168 किलोग्राम डोडा एवं मिल्क केक, 850 किलोग्राम अरारोट और 850 किलोग्राम मावा एवं बर्फी जब्त की। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 2,29,990 रुपये दर्ज किया गया।

 

*दूषित पाए गए खाद्य पदार्थ नष्ट*

कार्रवाई के दौरान दूषित पाए गए 12,350 किलोग्राम डोडा बर्फी, 2,400 किलोग्राम खोवा, 40 किलोग्राम क्रीम और विभिन्न खेपों में रखे रसगुल्ले सहित अन्य खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट किए गए। नष्ट की गई सामग्री का कुल मूल्य 29,00,460 रुपये है।

 

*जांच के लिए आठ नमूने लिए गए*

टीम ने जांच के लिए छेना और पनीर के कुल चार नमूने, मिल्क केक और मावा का एक-एक नमूना तथा रसगुल्ले के दो नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि आम लोगों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, भंडारण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *