Patna

CM के खिलाफ अभद्र VIDEO पोस्ट करने पर युवक अरेस्ट:अकाउंट निष्क्रिय

हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक और अभद्र भाषा वाला वीडियो पोस्ट करने के मामले में वैशाली साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के निशांत कुमार यादव, पिता शंकर कुमार, के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है।

 

मोबाइल में मिला कथित वीडियो

 

पुलिस ने युवक के मोबाइल की जांच की। इसमें कथित तौर पर संबंधित वीडियो मिले, जिसके बाद मोबाइल जब्त कर लिया गया। पुलिस ने युवक से बंधपत्र भरवाया है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिए हैं।

 

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

 

वैशाली पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *