Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ग्रामीण चिकित्सक के बेटे उज्ज्वल बने वायु सेना के फाइटर पायलट

दलसिंहसराय : उजियारपुर प्रखंड के चैता गांव के उज्ज्वल प्रकाश का भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में चयन हुआ है. वह जल्द ही आसमान में देश के लड़ाकू विमान का करतब दिखाते नजर आएंगे. फिलहाल वह फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएवी से हिंदू कॉलेज तक की पढ़ाई, फिर एनडीए में चयन

उज्ज्वल प्रकाश ग्रामीण चिकित्सक यशवंत कुमार कौशिक उर्फ गोपाल पांडेय और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी के पुत्र हैं. उन्होंने समस्तीपुर के डीएवी से दसवीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद बीएचयू से इंटरमीडिएट और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की.स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में हुआ. इसके बाद उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्रालय के सर्विस सेलेक्शन की कठिन प्रक्रिया में सफलता हासिल की. वर्तमान में वह फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं.

 

माता-पिता और रिटायर्ड कर्नल को दिया सफलता का श्रेय

उज्ज्वल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा ग्रेटर नोएडा के रिटायर्ड कर्नल डॉ. मोहिंदर पाल सिंह को दिया है. उन्होंने बताया कि कर्नल पाल से मिले प्रोत्साहन का परिणाम है कि उन्हें भारतीय वायु सेना में पहुंचकर आसमान में राष्ट्रीय परचम लहराने का मौका मिला है.उज्ज्वल के चयन पर चैता गांव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. लोग इसे गांव के लिए गौरव की उपलब्धि मान रहे हैं.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *