Samastipur

पवन एक्सप्रेस में रेलवे की छापेमारी,खाने की एक्सपायरी डेट तक जांच

समस्तीपुर: रेल यात्रियों की सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मंडल कमर्शियल टीम और फूड सेफ्टी टीम ने पवन एक्सप्रेस की पेंट्री कार में छापेमारी की. अभियान का नेतृत्व एसीएम राजेश कुमार ने किया. फूड सेफ्टी टीम की ओर से अविनाश कुमार भी मौजूद रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खाद्य सामग्री और एक्सपायरी डेट की हुई जांच

जांच अभियान के दौरान ट्रेन में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेटबंद सामानों की एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई का जायजा लिया गया. टीम ने पेंट्री कार में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र (आईकार्ड) की भी जांच की.

 

अग्निशमन उपकरणों की स्थिति भी परखी

खाद्य सामग्री की जांच के साथ ही टीम ने ट्रेन में अग्निशमन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति और उपयोगिता की जांच की गई.

 

टीम ने संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के साथ ट्रेन में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना है.मौके पर सुनील कुमार बरियार, आईआरसीटीसी की ओर से विजय कुमार और टीटीई उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *