Vaishali

महुआ में लूट-डकैती करने वाले गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार:2 कट्टे, कारतूस,सोना-चांदी और औजार मिले

वैशाली के महुआ में पुलिस ने लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में एक ज्वेलरी दुकानदार को भी पकड़ा गया। कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, 11.37 ग्राम सोना और 220 ग्राम चांदी बरामद की। लोहे का रॉड, सलाई रिंच, बोल्ट कटर और बड़ा चाकू भी जब्त किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 6 को किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस के मुताबिक, 1 और 2 नवंबर की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि महुआ थाना क्षेत्र के करिहो चौर में कुछ लोग किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे हैं।महुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने छापा मारकर छह लोगों को दो अवैध हथियारों और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने चकाजीनिजाम गांव में शिव मंदिर के पास महेश महतो के घर में चोरी की बात कबूल की। पुलिस को पता चला कि चोरी के सोने-चांदी के गहने महुआ मुकुंदपुर के श्री राधेकृष्णा ज्वेलर्स में बेचे गए थे।

 

पुलिस ने दुकानदार को भी पकड़ा

 

इसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और 11.37 ग्राम सोना व 220 ग्राम चांदी बरामद की। दुकानदार मनीष कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में टुनटुन कुमार राय, मोहम्मद फैसल, प्रियांशु कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार और गोलू कुमार यादव उर्फ कृष्णकांत कुमार शामिल हैं। सातवें आरोपी दुकानदार मनीष कुमार सोनी हैं।पुलिस के अनुसार, टुनटुन कुमार राय पर चोरी, लूट और शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। गोलू कुमार यादव पर चोरी के दो और अमन कुमार पर चोरी का एक मामला दर्ज है।पुलिस ने महुआ थाना में कांड संख्या 1226/26 और 1228/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *