Patna

पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह हटाये गये,मुख्यालय भेजा गया

पटना : पत्नी पूजा कुमारी की ओर से प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने और विवाद सार्वजनिक होने के बीच बिहार सरकार ने खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह को पद से हटा दिया है. 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. बुधवार शाम गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पत्नी के आरोपों के बीच सरकार का फैसला

भानु प्रताप सिंह पिछले कई दिनों से पत्नी के साथ विवाद को लेकर चर्चा में थे. उनकी पत्नी पूजा कुमारी ने उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. पत्नी का आरोप है कि भानु प्रताप सिंह उन पर जबरन तलाकनामे पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं. साथ ही उन्हें अपनी बेटी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. इन आरोपों के बाद मामला सार्वजनिक रूप से चर्चा में आया और अब सरकार ने उन्हें खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया है.

 

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठी थीं पत्नी

पिछले दिनों पूजा कुमारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गई थीं. उन्होंने आईपीएस भानु प्रताप सिंह के खिलाफ पटना के महिला थाने और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी. पूजा के अनुसार, दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी. उस समय भानु प्रताप सिंह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे.

 

शैलेंद्र सिंह को खगड़िया की कमान

भानु प्रताप सिंह को हटाये जाने के बाद शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का एसपी बनाकर भेजा गया है. इसके अलावा राज किशोर को छपरा का नया सिटी एसपी बनाया गया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *