Patna

पटना में नकली बिसलेरी का बड़ा खेल उजागर, 4 प्लांट पर छापा — हजारों बोतल जब्त, लाइसेंस सस्पेंड

पटना, खाद्य संरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने पटना में नकली और मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर डुप्लीकेट बिसलेरी सहित लाखों रुपये की सामग्री जब्त कर नष्ट की गई और लाइसेंस निलंबित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

*कहां-कहां हुई कार्रवाई -*

 

*1. एस. हाइड्रेला, मनोहरपुर-कचुआरा*

बिसलेरी के नाम पर डुप्लीकेट पानी बेचा जा रहा था। 1 लीटर की 1,500 लीटर और 500 मिली की 900 लीटर, कुल 2,400 लीटर पानी जब्त कर नष्ट किया गया।

लेबल पर दूसरे प्रतिष्ठान का पता और दूसरे फर्म का लाइसेंस नंबर मिला। साफ-सफाई नहीं थी, कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट और यूनिफॉर्म भी नहीं था। लाइसेंस निलंबित। नमूना जांच के लिए भेजा गया।

 

*2. मां एंटरप्राइजेज, बरी पहाड़ी*

यहां से कुल *15,168 बोतलें* जब्त कर नष्ट की गईं, कीमत *₹62,645*

– 1 लीटर की 4,800 बोतलें – ₹26,000

– 500 मिली की 10,368 बोतलें – ₹34,560

इसके अलावा जांच के लिए 1 लीटर की 905 और 500 मिली की 9,216 बोतलें के नमूने लिए गए।

 

*3. आदित्य एंटरप्राइजेज, बेउर*

विभिन्न ब्रांडों का पानी जब्त कर नष्ट किया गया –

– बिसलेरी 500 मिली – ₹22,200

– सुहर बिसलेरी 500 मिली – ₹42,000

– आदित्य बिसलेरी 1 लीटर – ₹34,560

– न्यूट्रीएंट्रल – ₹60,900

प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया है।

 

*4. कृष्णा एंटरप्राइजेज, सोनागोपालपुर-संपतचक*

कुल *₹1,05,200* की सामग्री जब्त कर नष्ट की गई –

– बिसलेरी 1 लीटर की 2,338 बोतलें – ₹46,760

– संजीवनी 250 मिली की 9,240 बोतलें – ₹55,440

– न्यूट्री ड्रॉप 950 मिली की 500 बोतलें – ₹3,000

 

विभाग ने साफ कहा है – पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *