Vaishali

वैशाली में घर में छापेमारी,12 लाख कैश बरामद:ब्राउन शुगर और स्मैक भी मिले,पिता-पुत्र गिरफ्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार, पटना और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी की। टीम माइल पंचायत के बगुलिया गाछी निवासी पवन ठाकुर के मकान में कार्रवाई की है।पुलिस ने पवन ठाकुर और उसके बेटे नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा नीरज कुमार की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है। नीरज कुमार दो साल पहले कंचनपुर गांव में एक हत्या मामले में नामजद अभियुक्त है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संयुक्त टीम दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि वह चोरी-छिपे नशे का कारोबार करता था। कार्रवाई के दौरान पवन ठाकुर ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

 

पवन ठाकुर के दो कमरों वाले मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए रुपये निकाले गए। टीम ने करीब 56 ग्राम ब्राउन शुगर और 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। मौके से 12 लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *