Samastipur

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुंगेर और एकलव्य की टीम जीती 

समस्तीपुर,खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पू.म.रे., समस्तीपुर के खेल मैदान में छह दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय, ओएसडी अलीएकराम, डीसीओ अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने, अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा जीत-हार से ऊपर उठकर खेल के वास्तविक उद्देश्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19में किया जा रहा है। रविवार को अंडर-14 वर्ग के मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों के साथ एकलव्य की टीम को भी शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडलों की अंडर-14 टीमें पहले दिन प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं।

 

प्रमंडलीय प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मुंगेर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बिहार एकलव्य की टीम ने मगध प्रमंडल को 6-0 हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। इधर तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना प्रमंडल की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया राज्य स्तरीय इस आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। अगले छह दिनों तक मैदान में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *