Begusarai

बेगूसराय में कार की पिछली सीट पर मिली लाश:दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी मनाने निकला था

बेगूसराय में कार की पिछली सीट पर युवक की लाश मिली है। मृतक खगड़िया निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा (25) है। राजा खगड़िया में Jio कंपनी में अपनी कार किराए पर देकर चलाता था।शनिवार को राजा काम पर नहीं गया और दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिलहाल नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर लाश परिजन को सौंप दिया। घटना शाहपुर टाल प्लाजा के पास की है।।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कल रात 9 बजे तक बात हुई थी

 

 

मां राखी देवी ने बताया कि कल रात 9 बजे तक राजा से बात हुई थी, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। आज राजा के मोबाइल से ही उसके एक दोस्त ने तबीयत खराब होने और इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने की बात कहते हुए हम लोगों को बेगूसराय बुलाया था। बेगूसराय आने के दौरान शाहपुर टाल प्लाजा के पास कार देखकर रुके।

 

नजदीक जाकर देखने पर पिछली सीट पर राजा को बेहोशी की हालत में देख कर चौंक गए। जहां से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों का कहना है कि उसके सभी दोस्त गांव के ही रहने वाले हैं। दोस्तों में एक शराब कारोबार और विभिन्न तरह के अपराध से जुड़ा है।

 

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

मां का कहना है कि अभिषेक उर्फ राजा की हत्या की गई है। लाश की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ शराब और ड्रग्स पार्टी के दौरान ओवरडोज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो हुई है।घटना के बाद पत्नी और दोनों बच्चे सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल नगर थाना की पुलिस ने पिता का बयान दर्ज किया है।

 

नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। पिता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *