Patna

सीएम हाउस के पास धरने पर बैठीं IPS की पत्नी:खगड़िया SP को कल पटना बुलाया गया 

पटना,खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सीएम हाउस तक पहुंच गया है।पूजा सिंह अपनी 6 साल की बेटी और पति के साथ दोबारा घर बसाने की मांग को लेकर रविवार को सीएम हाउस के पास धरने पर बैठ गईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उनके धरना पर बैठते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। पटना पुलिस की महिला टीम मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर अपने साथ ले गई।पूजा सिंह को एसडीएम (सदर) कार्यालय ले जाया गया, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत हुई।जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद पूजा सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह बात की और उन्होंने 2 नवंबर यानी सोमवार को बेटी के साथ पटना बुलाया है।फिर हम दोनों को सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में आमने-सामने बातचीत कराई जाएगी। प्रशासन की कोशिश इस पारिवारिक विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की है।

 

दो घंटे तक अधिकारियों के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत

 

धरना खत्म कराने के बाद पूजा सिंह की सदर एसडीएम ऑफिस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में पूजा ने पारिवारिक विवाद की विस्तृति जानकारी दी।पूजा सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने हमारी बातों को सुनी है और मामले को सुलझाने का भरोसा दिया है।पूजा सिंह के मुताबिक, कल होने वाली बैठक में डीजीपी मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में हम दोनों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जाएगी।

 

 

तलाक नहीं चाहतीं, बेटी और पति के साथ ही रहेंगे

 

पूजा सिंह ने कहा कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती हैं। न ही उनका मकसद किसी तरह का कानूनी विवाद खड़ा करना है। वह चाहती हैं कि उनका परिवार फिर से एक हो जाए।उनका कहना है कि हम अपनी बेटी और पति के साथ दोबारा घर बसाना चाहते हैं। पिछले 8-9 महीनों से अपनी 6 साल की बेटी से मिलने का मौका नहीं मिल रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *