पूर्णिया-100 की स्पीड में नदी में गिरी फॉर्च्यूनर:पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत
पटना।पूर्णिया में 100 की स्पीड में फॉर्च्यूनर गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट नीचे सौरा नदी में गिर गई। इस हादसे में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बबलू विश्वास की मौत हो गई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी काफी स्पीड में बाजार की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सौरा नदी पुल के साथ ड्राइवर अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गाड़ी गिर गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद 1 घंटे के बाद गाड़ी को क्रेन की मदद बाहर निकाला गया।कार में एक शख्स था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना लाइन बाजार की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया गया।रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों की मदद से कार में मौजूद व्यक्ति को बाहर निकाला गया। जिसकी मौत हो गई थी।
गाड़ी अनबैलेंस होकर नदी में गिरी
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि घटना दुखद है। गाड़ी अनबैलेंस होकर नदी में गिर गई। पानी में डूबने से मेरे भाई की मौत हो गई।करीब डेढ़ घंटा गाड़ी को निकालने में लगा। बबलू विश्वास बहुत सरल इंसान थे। बबलू का अपना कारोबार था। कार का शोरूम था। बाजार से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।
सदर SDPO अभिनव पाराशर ने कहा कि कार पुल से नदी में गिरी है। उसमें एक की मौत हो गई है। नदी से गाड़ी को निकाल लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
