फतुहा में 10.318 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्र अरेस्ट:सीएनजी ऑटो जब्त
पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10.318 किलोग्राम गांजे के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल सीएनजी ऑटों को भी जब्त किया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि रुस्तमपुर की ओर से ऑटो से गांजा तिनमुहानी पुल के रास्ते पटना शहर ले जाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने पुल के नीचे घेराबंदी की। ऑटो पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर ड्राइवर गाड़ी घुमाकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।दंडाधिकारी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। ड्राइवर की सीट के नीचे छिपाकर रखा 10.318 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और ऑटो का जब्त कर लिया है। ड्राइवर और मालिक की भी गिरफ्तारी हुई है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01PP-5234 है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान संजीव कुमार (21) और उनके पिता अमरनाथ राय (50) के रूप में हुई है। दोनों थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली के रहने वाले हैं। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 426/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, अपर थानाध्यक्ष देवकर्ण बंटी, एसआई संतोष कुमार, एएसआई मनोज कुमार और नदी थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
