समस्तीपुर:कंप्यूटर दुकान में घुसकर 50 हजार कैश-लैपटॉप लूटा
समस्तीपुर में कंप्यूटर दुकान में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए। बााइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को हथियार दिखाकर डराया, फिर बैग लेकर फरार हो गए।बैग में करीब 50 हजार रुपए नगद, लैपटॉप और कुछ जरूरी सामान रखा था। घटना के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।
दुकानदार के भाई के अनुसार, एमडी हसमत सुबह करीब 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद वह अंदर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार 3 बदमाश वहां पहुंचे। तीनों सीधे दुकान के अंदर घुस गए और हथियार दिखाकर लैपटॉप वाला बैग मांगने लगे।
बैग में करीब 50 हजार रुपए नगद के अलावा लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान रखा था। दुकानदार ने बदमाशों का विरोध करने का प्रयास किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर दुकानदार डर गया और बदमाश बैग लेकर बाइक से फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
