Begusarai

ज्वेलर्स से 60 हजार कैश-सोने के जेवर लूटे,रास्ते में हथियार दिखाकर बदमाशों ने रोका

बेगूसराय में रविवार देर शाम बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को हथियार के बल पर अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने कारोबारी से नगद और सोने के जेवरात लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित कारोबारी परिहारा वार्ड नंबर-8 के रहने वाले नीरज पोद्दार हैं। जो बखरी मुख्य बाजार में यूको बैंक के ठीक बगल में कंचन ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। वे देर शाम अपनी शॉप बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे।डरहा पुल के पास पहुंचे तो एक ही बाइक पर सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। पीड़ित व्यवसायी नीरज पोद्दार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरते ही तुरंत पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए स्कूटी की चाबी और दुकान की चाबी छीन ली।

 

इसके बाद अपराधियों ने स्कूटी की डिक्की खोलकर 60 हजार रुपए नगद और 20 से 25 ग्राम वजन का सोने के जेवरात निकाल लिए। मामला बखरी थाना क्षेत्र का है।

 

अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि चुपचाप सामान दो, वरना गोली मार देंगे और जाते-जाते एक राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की।छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *