विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक से अज्ञात युवक का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
Samastipur,विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब वार्ड 10 स्थित पासवान टोला के पास बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई।
सूचना मिलते ही विभूतिपुर थानाध्यक्ष एस. के. झा और सब-इंस्पेक्टर दीनानाथ चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 20 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
