Patna

समस्तीपुर में कलर कोड और विशेष क्यूआर कोड से चलेंगे ऑटो तथा ई-रिक्शा, जाम से राहत

समस्तीपुर.जिला मुख्यालयों में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। नई व्यवस्था के तहत अब शहरी इलाकों में बेतरतीब ढंग से चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। जोन और रूट वाइज व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इसके माध्यम से चालकों और वाहन मालिकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। परिवहन विभाग के आयुक्त आरिफ अहसन ने सभी जिलों में कलर कोड, रूट और जोन वाइज ऑटो और ई-रिक्शा परिचालन के कड़े निर्देश दिए हैं। सभी जिला मुख्यालयों में इसकी प्रशासनिक तैयारी और जल्द ही इसे जमीन पर लागू करने का निर्देश दिया है। हालांकि, जिले में कलर कोड को लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है। इस कारण करीब दो वर्ष बाद भी यह शुरू नहीं हो सका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

^जिले में ऑटो व ई-रिक्शा के कलर कोडिंग की तैयारी परिवहन विभाग तेजी से कर रहा है। कलर कोडिंग लागू होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। – प्रवीण कुमार, डीटीओ, समस्तीपुर

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *