Samastipur

डूब रहे भाई को बचाया, लेकिन खुद गहरे पानी में समा गई 14 वर्षीय सुप्रिया

समस्तीपुर: जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की दुबहा पंचायत के अदलपुर गांव में रविवार को वाया नदी में स्नान के दौरान हादसा हो गया. डूब रहे भाई को बचाने में 14 वर्षीय बहन सुप्रिया कुमारी उर्फ किट्टू खुद गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई. भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन देर तक तलाश के बावजूद छात्रा का पता नहीं चल सका.लापता छात्रा की पहचान अदलपुर निवासी चंदन चौधरी और शिक्षिका जूही कुमारी की पुत्री सुप्रिया कुमारी उर्फ किट्टू के रूप में हुई है. वह एक निजी विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुप्रिया अपने भाई केशव और दादी के साथ घर के पास वाया नदी के काली घाट पर स्नान करने गई थी. सबसे पहले केशव नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया. भाई को डूबते देख सुप्रिया ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर किनारे की ओर खींच लिया. इससे केशव की जान बच गई, लेकिन इसी दौरान सुप्रिया खुद गहरे पानी में चली गई.

 

घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

नदी किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लोगों ने चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो नदी में छलांग लगा दी. लोगों ने केशव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सुप्रिया का पता नहीं चल सका.गोताखोर गोरख सहनी और स्थानीय लोगों ने घंटों तक नदी में तलाश की. समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला था.

 

एसडीआरएफ टीम भेजने का किया आग्रह

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने सीओ विवेक कुमार सिंह और एसडीएम विकास पांडेय से छात्रा की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया.घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अनिरुद्ध महतो, सुशील चौधरी, कुंदन महतो सहित दर्जनों ग्रामीण नदी किनारे तलाश अभियान में जुटे हैं.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *