Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल, ट्रक-टेंपो में टक्कर

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.एसएच-88 पर डोमवा गाछी के पास ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर हो गई.वहीं, तकिया चौक के पास टोटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि एसएच-88 पर डोमवा गाछी के पास ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर में टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए.हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.घायलों को लोगो कि मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जिसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरशी निवासी मीरा देवी, लक्ष्मी कुमारी, गोपाल यादव (70), सीता देवी (40) और उषा देवी (50) सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.बताया गया कि सभी लोग पूजा करने गए थे. पूजा कर वहां से अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गए.इसमें कई कि हालत नाजुक बनी हुई है.

 

तकिया चौक पर टोटो-बाइक की भिड़ंत, चालक फरार

 

वही दूसरी ओर तकिया चौक के पास टोटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई.इस घटना में बाइक सवार महेसारी निवासी नीतीश कुमार घायल हो गए.बताया गया कि नीतीश कुमार अपने घर लौट रहे थे,तभी टोटो ने उसे टक्कर मार दिया. घटना के बाद टोटो चालक सुलो गिरी के फरार होने की बात कही गई है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले कि जांच में जुट गई.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *