Patna

MBBS छात्रा का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन ले गए:हॉस्टल के कमरे में लगाई थी फांसी

पटना :मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में सोमवार रात एमबीबीएस की छात्रा शगुन सैनी (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए लिखित में दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रूम पार्टनर के लौटने पर हुई घटना की जानकारी

 

शगुन एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह छात्रावास के प्रथम तल पर गुरुग्राम निवासी जिया के साथ एक कमरे में रहती थी। सोमवार शाम जिया जिम गई थी। रात करीब 9:30 बजे शगुन वार्डन के पास हाजिरी लगाने नहीं पहुंची। जिम से लौटकर जिया कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। बाद में पता चला कि शगुन ने फांसी लगा ली है।

 

सुबह तीन बजे मुजफ्फरनगर पहुंचे परिजन

 

 

थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि शगुन हरियाणा के कैथल जिले के बाबा लदाना गांव की रहने वाली थी। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उसके पिता सतीश, मां शालिनी और अन्य परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार किया है। बताया गया कि छात्रा के परिजन शिक्षक हैं।

 

पढ़ाई में अच्छी थी शगुन, चल रहा था इलाज

 

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज की सीएमएस कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि शगुन के कमरे में साथ रहने वाली छात्रा जिया के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली थी। शगुन पढ़ाई में अच्छी थी और उसका व्यवहार भी सभी के साथ अच्छा था। घटना के बाद उसकी रूम पार्टनर को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। आसपास के कमरों में रहने वाले अन्य छात्र-छात्राएं पहले की तरह रह रहे हैं।सीएमएस के मुताबिक, कॉलेज में समय-समय पर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होती है। तनाव से बचाव के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। बताया गया कि शगुन किसी बीमारी से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *