बेंगलुरु से गांव लौटे नवविवाहित युवक की अचानक मौत:शादी को हुए थे सिर्फ 6 महीने
भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के चौहद्दी नारायणपुर गांव में मंगलवार को एक नवविवाहित युवक की अचानक मौत हो गई। इससे परिवार में गम का माहौल है। युवक दशहरा मनाने बेंगलुरु से गांव आया था।
मृतक की पहचान प्रेमलाल साह के 27 वर्षीय बेटे रमेश कुमार साह के रूप में हुई है। रमेश बेंगलुरु में मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब पांच-छह महीने पहले ही हुई थी।
सोमवार को रमेश उपवास पर था। रात में मेला देखकर वह घर लौटा और सो गया। मंगलवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो वह नहीं उठा।परिवार के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गए, जहां डॉ महमूद आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रमेश का अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक छा गया है। युवक की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
