Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड की कटारू पंचायत के कुंवारी गांव (वार्ड संख्या 9) में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। इस दौरान घर में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए।
धमाकों की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना दोपहर की है। कुंवारी गांव में स्वर्गीय रामबालक राम की पत्नी कमली देवी के घर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। इसके बाद आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई।

परिवार के लोगों को जान बचाकर घर से बाहर भागना पड़ा। इसी दौरान घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

 

ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने पारू थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

दो घर प्रभावित, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पारू थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि घटना में कुल दो घर प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए थे। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *