आतापुर दुर्गा मंदिर में बलि के दौरान उमड़े श्रद्धालु:मां भगवती के जयकारों से गूंजा परिसर
समस्तीपुर। हसनपुर के आतापुर दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को मां भगवती की पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों में काफी उत्साह दिखा। बलि के समय पूरा मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा।
धार्मिक परंपरा के तहत, बलि के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जमा हुए। भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किए और सुख, शांति, समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की।पूजा के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता रानी का जयकारा लगाते रहे। मां के जयकारों से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
मंदिर में आए लोगों ने बारी-बारी से पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तों की आस्था और भक्ति साफ नजर आई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
