Patna

2 की मौत;6 घायल,पटना के अटल पथ पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचला

पटन.:पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर महेशनगर के पास रविवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कई राहगीर घायल हो गये. हादसे में दो व्यक्ति की मौत की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी और हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हादसे में शामिल स्कॉर्पियो पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी. चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ने सड़क पर चल रहे कई राहगीरों को टक्कर मार दी. इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गयी और उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी.

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेजे जाने की जानकारी है. पाटलिपुत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल लौट रहे थे लोग

हादसे में घायल लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल अपने घर लौट रहे थे. पटना के सहयोग अस्पताल में भर्ती रणवीर कुमार ने बताया कि सात लोग मेला देखकर लौट रहे थे, तभी पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

 

घायल मोहित कुमार ने बताया कि उसके हाथ में चोट आयी है, जबकि उसका भाई अस्पताल में भर्ती है. छात्र दीपक कुमार राज के पिता सत्येंद्र मिस्त्री के अनुसार, उनका बेटा शाम करीब 6:15 बजे मेला देखने निकला था. रात 11:45 बजे पाटलिपुत्र थाने से उन्हें हादसे की सूचना मिली.

 

घायलों में कई किशोर शामिल

हादसे में घायल लोगों की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घायलों में कई किशोर शामिल हैं. उनकी सूची इस प्रकार है.

 

रणवीर कुमार, 15 वर्ष.

मोहित कुमार, 13 वर्ष.

दीपक कुमार, 14 वर्ष.

पीयूष कुमार, 15 वर्ष.

अमरजीत कुमार, 14 वर्ष. एवं अन्य

घटना में घायल अन्य लोगों और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों और स्कॉर्पियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. हादसे में मौत की आधिकारिक पुष्टि और दुर्घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *