भगवानपुर में नाबालिग लड़की बरामद:पुलिस ने कचहरी चौक से पकड़ा
बेगूसराय,भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के एक गांव से किडनैप की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बेगूसराय के कचहरी चौक से ढूंढ लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
नाबालिग की मां ने भगवानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने गुलशन कुमार, राजू पासवान, रागनी देवी और झुना देवी पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर किडनैप करने का आरोप लगाया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उसे बेगूसराय के कचहरी चौक से ढूंढ लिया गया।भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि किडनैप हुई नाबालिग लड़की मिल गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
