Patna

चोरी की मोबाइल,शराब के साथ युवक धराया: बख्तियारपुर स्टेशन पर RPF ने पकड़ा

पटना.बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा/सतर्क’ के तहत एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और 32 लीटर अंग्रेजी शराब मिली है। बरामद सामान की कुल कीमत 32,160 रुपए बताई गई है, जिसमें मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

RPF के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। वह जवानों को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से रियलमी स्मार्टफोन और किंगफिशर एक्स्ट्रा प्रीमियम ब्रांड की 64 कैन/बोतल शराब मिली।

 

मोबाइल वैशाली जिले के हाजीपुर की आस्था सिंह (20) का निकला। गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के जुड़ावनपुर निवासी सुन्नी मलिक (20) के रूप में हुई है। RPF ने आरोपी, मोबाइल और शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (GRP), बख्तियारपुर को सौंप दिया। GRP ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *