विद्यापतिनगर में बाया नदी में नहाने गया युवक डूबा:4 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव
Dalsinghsarai,विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में एक युवक बाया नदी में डूब गया। यह घटना बुधवार को अखाड़ा घाट पर हुई। 35 वर्षीय राजीव कुमार साह उर्फ राजू अपनी चाची के वर्षी क्रियाकर्म में स्नान करने गया था।
निर्माणाधीन पुल के चौथे पाए के पास वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसका शव निकाला।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार और अंचलाधिकारी कुमार हर्ष मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।शव मिलने से कुछ समय पहले एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक श्यामदेव साह का बेटा था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
