Vaishali

हाजीपुर में मोबाइल चुराकर भाग रहा युवक पकड़ा गया:पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

वैशाली के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित कोनहारा घाट पर सोमवार शाम मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया।करीब 400 मीटर पीछा करने के बाद लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान मीनापुर गांव निवासी शुकदेव राय के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नहाने गए व्यक्ति का मोबाइल लेकर भागा

 

घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। एक व्यक्ति अंतिम संस्कार के बाद कोनहारा घाट पर नहाने आया था। उसने अपना मोबाइल और कपड़े किनारे रख दिए थे।इसी दौरान एक युवक मोबाइल लेकर भागने लगा। नहा रहे व्यक्ति और वहां मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और पीछा कर करीब 400 मीटर दूर पकड़ लिया।

 

पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया

 

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों का फायदा उठाकर चोर घाट पर मोबाइल चोरी करते हैं। पिछले एक महीने में यहां मोबाइल चोरी की करीब एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *