समस्तीपुर में नवरात्र पर महिला की अनोखी आस्था: कीलों पर लेटकर कर रहीं साधना
समस्तीपुर के रोसड़ा में नवरात्र के मौके पर आस्था का एक अनोखा नजारा सामने आया है। यहां मधुमाला देवी कीलों के बिस्तर पर लेटी हैं और सीने पर कलश रखकर विशेष साधना कर रही हैं।
उनकी यह खास साधना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है। महादेव और माता के भक्ति गीत गाने वाली मधुमाला देवी की इस अनोखी भक्ति को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
उनकी साधना की तस्वीरें सामने आने के बाद श्रद्धालु अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नवरात्र के दौरान उनकी यह अनोखी साधना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
