Dalsinghsarai

एसआईआर के बाद दलसिंहसराय में मतदाता सूची में 8,337 वोटरों की बढ़ोतरी, संख्या 3.16 लाख के पार

दलसिंहसराय,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद दलसिंहसराय में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.एसडीओ किशन कुमार एंव अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि एक अक्टूबर 2025 से 11 अक्टूबर 2026 तक 8,337 नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़े हैं.इसके साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,16,210 हो गई है.एसडीओ ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित आंकड़े विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साझा किए गए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के उद्देश्य से 15 और 16 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा.इन कैंपों में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 25 जून 2025 को एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या 3,24,639 थी.एक अगस्त 2025 को जारी ड्राफ्ट सूची में यह घटकर 3,00,311 रह गई.वहीं, 30 सितंबर 2025 को जारी अंतिम मतदाता सूची में संख्या 3,07,823 दर्ज की गई थी.इसके बाद नए मतदाताओं के नाम जुड़ने से कुल संख्या बढ़कर 3,16,210 हो गई है। विशेष कैंप के माध्यम से पात्र मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *