Samastipur

समस्तीपुर:3 लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद: युवक गिरफ्तार, 254 ग्राम की खेप की जब्त

समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक के पास नगर थाने की पुलिस ने 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमारा गांव निवासी मुन्ना सिंह के बेटे शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह समस्तीपुर में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया।नगर थाने में सदर डीएसपी-1 सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर जिले से एक युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंचा है। इसके बाद नगर थाने की टीम ने चीनी मिल चौक के पास एक दुकान के नजदीक छापेमारी की। वहां संदिग्ध स्थिति में मिले युवक को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान बैग से पॉली पैक में रखा 254 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने समस्तीपुर में इसकी डिलीवरी देने आने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, उसने स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। इस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

छोटे-छोटे पुड़ियों में बेचने की आशंका

 

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले कुछ लोग ब्राउन शुगर को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचते हैं। कॉलेज और बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों तक इसकी सप्लाई किए जाने की आशंका भी जताई गई है।पुलिस के मुताबिक, एक ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 800 से 1,000 रुपए तक वसूली जाती है। हालांकि, इस मामले में बरामद पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।

 

 

समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। हेरोइन, ब्राउन शुगर और गांजा की बरामदगी के साथ अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद तस्करों के लगातार डिलीवरी के लिए पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं।स्थानीय नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। अब तक चार महिलाओं की गिरफ्तारी होने का दावा किया गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *