ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल:बछवाड़ा जंक्शन के पास हुआ हादसा
बेगूसराय।बछवाड़ा जंक्शन के फाटक संख्या 20 मजोसडीह रानी गुमटी के पास शनिवार रात एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसे आरपीएफ टीम ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया। जहां प्रथम उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।
उक्त घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर बौराई निवासी दयाराम के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
हालांकि, दीपक कुमार को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया, लेकिन आरपीएफ और बछवाड़ा पुलिस उन्हें बिना किसी अटेंडेंट के अस्पताल में छोड़कर चली गई।
सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती है घायल
इसके बाद अस्पताल के डॉ राजीव कुमार ने चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार से मोबाइल पर बात कर स्थिति से अवगत कराया और दीपक कुमार को बिना किन्ही पुलिसकर्मी के बेगूसराय दिया। फिलहाल, वह सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती हैं। इस घटना ने पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस संबंध में आरपीएफ एसआई रामसूरत ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली कि रेलवे फाटक 20 के समीप अप और डाउन लाइन के बीच एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है। इसके बाद सूचना पर आरपीएफ एसआई रामप्रसाद यादव सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ही एंबुलेंस को जानकारी देकर बुलाया और इलाज के लिए उक्त घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया।उन्होंने कहा कि उक्त घायल व्यक्ति से पूछताछ करने की कोशिश की गई, परंतु वह सिर्फ अपना नाम ही बता पाए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
