पुलिस ने फर्जी शिक्षक मामले में आरोपी को पकड़ा:वीरपुर से हुई गिरफ्तारी
बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके में पुलिस ने फर्जी शिक्षक से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के नामजद आरोपी राजीव रंजन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.गिरफ्तार आरोपी वीरपुर थाना इलाके के पानापुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय का बेटा राजीव रंजन पांडेय है। बखरी पुलिस ने उसे वीरपुर से पकड़ा है।
बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि फर्जी शिक्षक मामले में बखरी थाना में केस नंबर 334/26 दर्ज है। इसमें राजीव रंजन पांडेय नामजद है। उस पर IPC की धारा 420, 468, 471, 120(बी) और 34 के तहत केस है।थानाध्यक्ष के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को वीरपुर से गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।